|
सारंग ट्राफी टूर्नामेंट में साहिल क्लब जीता

नरेला विधायक विश्वास सारंग ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट समिति के तत्वावधान में आयोजित टेनिस बॉल किके्रट टूर्नामेंट के पहले दिन साहिल खान फैंस क्लब और पाटिल फैंस क्लब के बीच मैच हुआ। जिसमें साहिल खान फैंस क्लब पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 146 रन बनाए। इसके जबाव में आरिफ फैंस क्लब ने मात्र 90 रन बना पाई और 56 रन से मैच हार गई। यह जानकारी टूर्नामेंट के आयोजक संजय देशमुख ने दी। मैच के प्रांरभ होने के पूर्व दोनों टीमों के खिलाडिय़ों से मुख्य अतिथि आलोक संजर प्रदेश कार्यालय मंत्री भाजपा तथा विशेष अतिथि वीरेन्द्र पाठक ने परिचय लिया। परिचय पश्चात मैच प्रारंभ हुआ है और पहले बल्लेबाजी करते हुए साहिल फैंस क्लब के सभी खिलाड़ी 10 ओवर में 146 रन बनाए। साहिल खान फैंस क्लब के नाने पाटिल ने 38 गेंदों पर सर्वाधिक 90 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच भी घोषित हुए। उन्होंने अपने 3 ओवर में 3 विकेट भी प्राप्त किया।
|