|
मुनिश्री पर हमले के विरोध में धरना

गुजरात स्थित जैन तीर्थ श्री गिरनार जी सिद्घ क्षेत्र में वंदना कर रहे मुनिश्री प्रबल सागर महाराज पर वहां के असामाजिक तत्वों द्वारा हमला करने के विरोध में आज श्री दिगम्बर जैन पंचायत कमेटी द्वारा सोमवारा चौराहे पर धरना दिया गया। धरने में कमेटी के सदस्यों ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की है।
मुनिश्री प्रबल सागर महाराज पर असामाजिक तत्वों द्वारा किए हमले को लेकर जैन समाज में काफी आक्रोश है इस हमले के विरोध में ही आज श्री दिगम्बर जैन पंचायत कमेटी द्वारा दोपहर 12 बजे तक धरने का आयोजन किया गया है। इस धरने में जिला कांग्रेस कमेटी के अशोक जैन भाभा, पंकज जैन, आशीष जैन, सुभाष काला, राजेन्द्र जैन, राजकुमार गौड़, पद्मचंद जैन, आनंद जैन अन्नू, प्रमोद हिमांशु, कमल अजमेरा सहित कई जैन समुदाय के लोग उपस्थित थे।
|
|