|
बीआरटी कॉरिडोर से कमाई करेगा बीएमसी

नगर निगम द्वारा शहर के सुगम यातायात के लिए बनाए जाने वाले बस रैपिड ट्रांजिट (बीआरटी) कॉरिडोर को अपनी कमाई का जरिया भी बनाने जा रहा है। निगम ने बीआरटी कॉरिडोर को आठ तरह से पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) पर देने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। पीपीपी पर ऑफर बुलाने के लिए निगम प्रशासन ने यह प्रस्ताव मंजूरी के लिए मेयर-इन-कौंसिल भेज दिया है।
निगम ने बीआरटी कॉरिडोर से पीपीपी मॉडल पर सालाना करीब छह से सात करोड़ की राशि मिलने का आंकलन किया है। जवाहरलाल नेहरू राष्टï्रीय शहरी नवीनीकरण मिशन (जेएनएनयूआरएम) योजना के तहत मिसरोद से बैरागढ़ तक बनने वाले 24 किलोमीटर लंबे बीआरटी कॉरिडोर में निगम ने पीपीपी पर 30 फुट ओवर ब्रिज बनाने के लिए स्थान चिन्हित किए है। इन फुट ओवर ब्रिज को बनाने पर निगम खजाने से कोई खर्चा नहीं होगा। अलबत्ता फुट ओवर ब्रिज बनाने वाली कंपनी निगम को सालाना राशि मुहैया कराएगी। इसके अलावा इस बीआरटी कॉरिडोर में निगम पीपीपी पर 86 बस स्टाप बनाए जाएंगे। इस बस स्टाप पर निगम विज्ञापन देकर कमाई करेगा। बीआरटी कॉरिडोर के दोनों ओर लगी रेलिंग पर हर 20 मीटर की दूरी पर विज्ञापन लगाए जाएंगे। इस काम से भी निगम को अच्छीखासी राशि मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके लिए कॉरिडोर के बीच में लगी दोनों ओर लगी 48 किलो मीटर लंबी रेलिंग मिलेगी। इस कॉरिडोर में विज्ञापन के लिए प्रत्येक 40 मीटर की दूरी पर इलेक्ट्रिक पोल में ग्लोसाइन बोर्ड लगाए जाएंगे। बीआरटी कॉरिडोर के कुछ क्षेत्र में दोनों ओर बाउंड्रीवाल का निर्माण करवाया गया है। इस वाउंड्रीवाल पर को निगम पीपीपी पर विज्ञापन के लिए देगा, इससे निगम को खासी कमाई होने की उम्मीद जताई जा रही है। मिसरोद से बैरागढ़ तक बीआरटी कॉरिडोर का सभी हिस्सा शहर के बीच से गुजरता है, इसलिए विज्ञापन लगाने वाली कंपनियां खासी रुचि दिखाएंगी। इस कॉरिडोर में निगम यूटिलिटी डक्ट का निर्माण भी कर रहा है। इस यूटिलिटी डक्ट को निगम दूरसंचार कंपनियों को केबल बिछाने के लिए किराए पर देगा। इससे निगम को सालाना करोंड़ों रुपए की राशि मिलने की उम्मीद है। कॉरिडोर में दोनों ओर यूटिलिटी डक्ट बनाया गया है, इसलिए इस काम के लिए निगम को 48 किलोमीटर का क्षेत्र मिलेगा। कॉरिडोर में बनने वाले बस स्टॉप पर लगभग 200 यूनिपोल भी अलग से लगाए जाएंगे। एक यूनिपोल से हर महीने पांच से दस हजार रुपए रुपए के विज्ञापन लगाने के एवज में मिलने की उम्मीद है। इस कॉरिडोर के दोनों ओर ग्लोसाइन बोर्ड लगाने के स्थान उपलब्ध करवाकर भी निगम को अच्छी आय मिलने की संभावना है।
यहां बनेंग फुट ओवर ब्रिज
मिसरोद टाउन, अहमदपुर तिराहा, फारच्यून सिटी, यूनिवर्सिटी गेट, सी-21 मॉल के पास, आशिमा मॉल, विद्या नगर, आरआरएल तिराहा, नर्मदा अस्पताल के पास, हबीबगंज स्टेशन, सरगम टॉकीज के पास, बोर्ड ऑफिस चौराहा, टीटी नगर थाने के पास, टीटी नगर कम्युनिटी हॉल के पास, रंग महल के पास, रोशनपुरा चौराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा, किलोल पार्क, आईटीसी पार्क, रॉयल मार्केट, कलेक्टोरेट, लालघाटी, हलालपुरा, चंचल चौराहा बैरागढ़, बैरागढ़ पुलिस स्टेशन के पास, काली माता चौराहा बैरागढ़।
|
|