|
मध्यप्रदेश टीम में 9 करातेबाज शामिल

दिल्ली में 18 व 19 मई को होने वाली ऑल इंडिया जूनियर कैैडेट कराते चैंपियनशिप में भाग लेने वाली मध्यप्रदेश करते टीम में ग्वालियर जिला कराते डवलमेंट एसोसिएशन के 9 खिलाड़ी चयनित हुए है। एसोसिएशन के सचिव व टीम के कोच जयदेव शर्मा ने बताया है कि मप्र टीम में हर्षवर्धन, रतन सिंह, यश सक्सेना, शालिनी तोमर, करनवीर रंधावा, सुनीता कुमारी, सृष्टि चौहान, सुनीता कुमारी, सौरभ कुशवाह व शेख अमजद का चयन हुआ है। श्री शर्मा ने बताया है कि महानगर के विक्रम अवार्डी पारितोष शर्मा सहायक कोच व संजय पाण्डे, मनोज दुबे, अरविंद गौरखपुरी मप्र टीम का हिस्सा बनेंगे। साथ ही सेंसई संतोष पाण्डे इस चैंपियनशिप में जज की भूमिका निभाएंगे। चयनित खिलाडिय़ों को एसोसिएशन के अध्यक्ष संत कृपाल सिंह, उपाध्यक्ष आरपी माहेश्वरी ने बधाई दी है।
|
|