|
मोदी ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस से की अपनी तुलना

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर विवाद में फंस गए हैं। मोदी ने इस बार अपनी तुलना नेताजी सुभाषचंद्र बोस से कर डाली है। एक समारोह में उन्होंने भारत की आजादी के लिए दिए गए नेताजी के प्रसिद्ध नारे 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा' को भी तोड़ मरोड़ कर 'तुम मेरा साथ दो, मैं तुम्हें विकास दूंगा' कर डाला।अहमदाबाद के टैगोर हॉल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की इंडियन नैशनल आर्मी के रेजिंग-डे समारोह में मोदी ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की टोपी क्या पहनी, उन्होंने खुद को नेताजी ही समझ लिया। समारोह में प्रेजिडेंट पद के उम्मीदवार पी.ए. संगमा भी मौजूद थे। मोदी ने कहा,सुभाष चंद्र बोस ने अंग्रेजों से लडऩे के लिए नारा दिया 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा'। मैंने हरिपुरा में नारा दिया और गुजरात की जनता से मांगा, 'तुम मेरा साथ दो, मैं तुम्हें विकास दूंगा। मोदी ने कहा कि आजादी के समय लोग देश के मरते थे, लेकिन आज देश के जीने वाले लोगों की जरूरत है।
|
|