विवेक ओबेरॉय ने कंगना रनोट को कहा हॉटेस्ट विलेन

विवेक ओबेरॉय ने कंगना रनोट को कहा हॉटेस्ट विलेन

विवेक ओबेरॉय का करियर ‘कृष3’ के बाद एक बार फिर उछाल ले सकता है। इस फिल्म में उन्होंने खलनायकी के तेवर दिखाए हैं। फिल्म में वे 28 किलोग्राम का ‍वजनी कास्ट्यूम पहने नजर आएंगे और फिल्म में यह सबसे महंगा कास्ट्यूम है। पर विवेक अपनी बात करने के बजाय किसी ओर की बात करते हैं।

जूम चैनल के साथ बातचीत करते हुए विवेक ने कहा कि ‘कृष3’ की पूरी टीम के साथ उनका समय अच्छा बीता, पर एक एक्टर ऐसा है जिसने उन्हें मोहित कर रखा है। यह प्रियंका चोपड़ा नहीं बल्कि कंगना रनोट हैं।

इस इंटरव्यू में विवेक इस ग्लैमरस गर्ल की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। उनके विचार से कंगना ने फिल्म में ना सिर्फ शानदार काम किया है बल्कि वे फिल्म की सबसे हॉटेस्ट और फिटेस्ट हीरोइन भी हैं। ऐसी ही मजेदार बातों के लिए देखिए जूम चैनल पर रोजाना शाम 7 बजे प्रसारित होने वाले शो ‘प्लेनेट बॉलीवुड न्यूज’।