हेजल से बोले युवराज सिंह- ‘कब है हमारी शादी?’,
By dsp On 23 Feb, 2016 At 09:14 AM | Categorized As खेल | With 0 Comments

104171-yuvraj-singh-hazel-keech-team-india-marriage

 

 

मुंबई : टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच की शादी कब होगी? इस सवाल का इंतजार उनके प्रशंसक काफी समय से कर रहे हैं। यही सवाल जब युवी से पूछा गया तो उन्होंने हेजल की ओर इशारा कर दिया और हेजल से ही पूछ बैठे- ‘हमारी शादी कब है।’

 

युवी ने बनाया हेजल का मजाक

हेजल ने भी फौरन जवाब देते हुए कहा- ‘शादी की तारीख युवी की मां तय करेंगी। हाल ही में टीम इंडिया में वापसी करने वाले युवराज ने एक कार्यक्रम में हेजल का मजाक भी बनाया। दरअसल, हेजल जब शादी के सवाल पर जवाब दे रही थी तो युवराज सिंह पीछे खड़े होकर मुंह चिढ़ा रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद हेजल ने ट्विटर पर लिखा- ‘एक्‍सक्‍यूज मी युवराज मुझे पता नहीं था कि तुम मेरे पीछे ऐसे चेहरा बना रहे थे।’

 

comment closed

UA-38810844-1