‘सारेगामापा’ के गायकों को उर्वशी के साथ शूटिंग करने का अवसर मिलेगा
By dsp On 4 Mar, 2016 At 09:57 AM | Categorized As सिनेमा/मनोरंजन/फैशन | With 0 Comments

105289-424174-urvashi-rautela

 

 

 

मुंबई: गायक मीका सिंह ने कहा है कि ‘‘सा रे गा मा पा’’ के निर्माताओं ने उनकी कथित प्रेमिका और अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को इस सफल म्यूजिक रियलिटी शो पर लाने और शो के प्रतिभागियों के साथ एक वीडियो बनाने की योजना बनाई हैं। जी टीवी के इस शो में मीका उभरते हुए गायकों को मार्गदर्शन देते नजर आएंगे। ‘आज की पार्टी’’ जैसे गानों के 30 वर्षीय गायक ने हाल ही में अपने आगामी एलबम के वीडियो के लिए ‘सनम रे’ की अभिेनत्री के साथ शूटिंग की थी।

हालांकि मीका ने उनके वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।  उर्वशी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘हमने फैसला किया है कि हम ‘सा रे गा मा पा’ में उर्वशी और जो भी अच्छे गायक होंगे, उनको लाएंगे और हम उनके साथ एक वीडियो बनाएंगे..।’ गायक ने टिवट्र पर उर्वशी के साथ अपनी तस्वीरें साझा कीं और उनके बारे में पोस्ट कर खुलकर अपनी भावनाओं का इजहार किया। दोनों के संबंध और विवाह को लेकर बहुत सी खबरें हवाओं में हैं। अभिनेता कमाल राशिद खान ने दावा किया है कि दोनो जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। 22 वर्षीय उर्वशी ने इस खबर के इनकार करते हुए कहा था कि वह झूठी खबरें फैलाने के लिए कमाल राशिद खान पर मुकदमा दायर करेंगी।

जब मीका से इस संबंध में पूछा गया तब उन्होंने कहा, ‘कमाल मेरे बेटे जैसा है.. वह अकेला ऐसा आदमी है, जो पूरी इंडस्ट्री को चलाता है, लेकिन वह मुझसे चलता है क्योंकि वह मुझे प्यार करता है। वह मेरा पड़ोसी है, इसलिए मैंने उनसे कहा है कि अगर वह कुछ भी बोलेगा तो मैं सीधे उनके घर पहुंच जाउंगा।’

 

comment closed

UA-38810844-1