विराट कोहली की एक और दमदार पारी, श्रीलंका के खिलाफ बने ‘मैन ऑफ द मैच’
By dsp On 2 Mar, 2016 At 09:05 AM | Categorized As खेल | With 0 Comments

105140-virat-kohli-odi-bat-smile70

 

 

 

नई दिल्ली : एशिया कप में फिर से एक शानदार पारी खेलकर विराट कोहली ने अपनी फेहरिस्त में एक और कामयाबी जोड़ ली। मैन ऑफ द मैच रहे विराट ने सात चौकों के सहारे 47 गेंदों में 56 रन बनाकर मैच भारत की झोली में डाल दिया।

विराट ने की दो महत्वपूर्ण साझेदारियां

टीम इंडिया की खराब शुरुआत के बाद एक राहतभरी पारी खेलते हुए विराट ने तीसरे विकेट के लिये सुरेश रैना (25 रन) के साथ और चौथे विकेट लिये युवराज सिंह (35 रन) के साथ महत्वपूर्ण साझेदारियां की।

इसलिये महान हैं विराट कोहली

– पिछली दस पारियों में करीब 137 के स्ट्राइक रेट से 498 रन बना चुके हैं।

– पिछली 14 पारियों में नौ अर्धशतक बनाए हैं।

– पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में मुश्किल परिस्थितियों में खेली थी 49 रनों की शानदार पारी

ये है विराट को टी20 करियर

35 मैच, 33 पारियां, सात बार नॉट आउट, 1272 रन, सर्वोच्च स्कोर 90 रन, औसत 48.92, स्ट्राइक रेट- 133.47, अर्धशतक 12, चौके- 132, छक्के- 27, तीन विकेट

 

comment closed

UA-38810844-1