खुशखबरीः अब फ्री में चलाओ WhatsApp, नहीं लगेंगे पैसे
By dsp On 19 Jan, 2016 At 10:36 AM | Categorized As अर्थ जगत | With 0 Comments

100850-whatsapp-supscription-fee

 

 

नई दिल्ली : व्हाट्सएप यूजर्स के लिये कंपनी एक और नई खुशखबरी लेकर आई है। दरअसल, कंपनी ने फैसला किया है कि अब यूजर्स से लिया जाने वाला सालाना सब्सक्रिप्शन चार्ज नहीं लिया जाएगा। अब तक कुछ देशों में व्हाट्सएप का उपयोग करने के लिये सालाना 0.99 डॉलर देना होते थे।

फाउंडर ने कहा- इससे कोई फायदा नहीं

व्हाट्सएप के फाउंडर जैन कूम ने एक कॉन्फ्रेंस में कहा- इस शुल्क से कोई खास फायदा नहीं है, इसलिए उन्होंने इसे खत्म करने का फैसला किया है। कंपनी के आधिकारिक ब्लॉग में कहा गया है, ‘कई व्हाट्सएप यूजर्स के पास क्रेडिट या डेबिट कार्ड नहीं होते और उन्हें इस बात का डर रहता है कि एक साल के बाद व्हाट्सएप काम करना बंद कर देगा।’ कंपनी ने सभी वर्जन से यह शुल्क हटाने का फैसला लिया है।

 

comment closed

UA-38810844-1