भोपाल। मप्र विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया, सुबह से विधायक यहां पहुंचने लगे थे। दिवंगतों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्रवाई बुधवार तक के लिए स्थगित कर हो गई। 12 दिनी सत्र में सदन की 10 बैठकें होंगी, सत्र 29 जुलाई तक चलेगा। विस सचिवालय को अब तक कुल 3 हजार 707 प्रश्नों की सूचना प्राप्त हुई है।
विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि भोपाल सहित मप्र में बाढ़ और प्रदेश में न्यूटी एग्रो घोटाले का मुद्दा कांग्रेस सदन में उठाएगी। इसी के साथ विपक्ष फसल बीमा योजना का किसानों का लाभ न मिलने एवं सिंहस्थ में भ्रष्टाचार का मुद्दा जोर-शोर से उठाने की तैयारी में है। सुबह कार्यमंत्रणा में तय हुआ कि मंगलवार को गुरु पूर्णिमा पर विधानसभा का अवकाश रहेगा। बाला बच्चन ये यह प्रस्ताव रखा था।
comment closed