महिला के आकार की बनावट वाले इस फूल की क्या है वास्तविकता?
By dsp On 30 Jun, 2016 At 09:47 AM | Categorized As विज्ञान/प्रौद्योगिकी | With 0 Comments

महिला के आकार की बनावट वाले इस फूल की क्या है वास्तविकता?

नई दिल्ली : दुनिया भर में फूलों की विभिन्न प्रकार की प्रजातियां होती हैं। कुछ फूल अपनी बनावट और आकार के कारण लोगों को काफी आकर्षित करते हैं। इसी तरह का एक फूल सामने आया है जिसे नारीलता अथवा लियाथाम्बरा कहा जा रहा है। इस कथित फूल की बनावट नेक्ड महिला जैसी है। महिला के आकार की तरह दिखने वाला यह फूल सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हो गया है। हालांकि, इस फूल की प्रामाणिकता को लेकर कुछ निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता।

कहा जाता है कि इस फूल का नाम नारीलता है जो हिमालय के क्षेत्र में उगता है और हर 20 साल के अंतराल पर इस पौधे में फूल आते हैं। तो कुछ लोगों का कहना है कि यह फूल श्रीलंका में पाया जाता है।

नेक्ड महिला के आकार वाला इस फूल को सोशल मीडिया पर देखा सकता है लेकिन वास्तव में यह फूल कहां पाया जाता है इसे लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। इस फूल को लेकर सोशल साइटों पर अलग-अलग तरह के दावे किए गए हैं। कुछ का कहना है कि इस फूल को कंप्यूटर की मदद से तैयार किया गया है। इस फूल को लेकर वास्तविकता चाहे जो है लेकिन यह फूल कौतूहल का विषय जरूर बना हुआ है।

comment closed

UA-38810844-1