
नई दिल्ली। भारत में फोन की कीमतो में तीन से पांच प्रतिशत बढ़ाई जा सकती है। भारतीय मोबाईल फोन इंडस्ट्री का कहना है कि चीन में कुछ कारखाने बंद होने की वजह से फोन के महत्वपूर्ण पार्ट्स की आपूर्ती घटी है, जिसके कारण फोन बनाने की लागत बढ़ गई है। इसी वजह से फोन की कीमते तीन से पांच प्रतिशत तक बढ़ाई जा सकती है।आईसीए के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज महेंद्रू ने कहा, डिस्प्ले और बैटरी फीचर फोन के दो महत्वपूर्ण कलपुर्जे हैं। चीन में एकीकरण की वजह से इनकी आपूर्ति पर दबाव है और साथ ही इन पार्ट्स के दाम भी बढ़ रहे हैं।















comment closed