वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एशिया के पांच देशों की यात्रा बेहद महत्वपूर्ण होगी, जो उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम और क्षेत्र में अपना वर्चस्व स्थापित करने के चीन के प्रयासों के कारण सामने आ रहीं चुनौतियों से निपटने की वाशिंगटन की प्रतिबद्धता को दर्शाएगी। एक मीडिया रिपोर्ट में यह बात कही गई। […]
वाशिंगटन। सीनेट की मंजूरी के साथ ही भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में केनेथ जस्टर की नियुक्ति पक्की हो गयी है। वह जल्दी ही अपना कार्यभार संभालने के लिए भारत पहुंचेंगे। भारत के साथ जस्टर के संबंध काफी पुराने हैं और उन्होंने भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौते में महत्वूपर्ण भूमिका निभाई थी।वह भारत में शीर्ष […]
वाशिंगटन। अमेरिकी राज्य कोलोराडो में एक वालमार्ट स्टोर में अज्ञात व्यक्ति ने गोलीबारी कर एक महिला सहित तीन लोगों की जान ले ली। भारतीय समयानुसार, सुबह पांच बजे हुई इस गोलीबारी के बाद थॉर्नटन टाउन सेंटर शॉपिंग परिसर में बड़ी संख्या में आपात सहायता टीमें वहां पहुंच गईं। थॉर्नटन पुलिस ने एक ट्वीट में बताया […]
वाशिंगटन। कांग्रेस के बजट विश्लेषकों का अनुमान है कि अमेरिका के मौजूदा परमाणु हथियारों में आमूल-चूल बदलाव करते हुए उनका आधुनिकीकरण करने की दीघर्कालिक योजना पर 1200 अरब डॉलर खर्च होने की संभावना है। कांग्रेसनल बजट कार्यालय ने कल एक रिपोर्ट में कहा कि यह खर्च अगले करीब 30 वर्षों में आयेगा। इसके तहत फिलहाल […]
वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी बलों ने वर्ष 2012 में लीबिया के बेनगाजी में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हुए घातक हमले में शामिल माने जा रहे एक मुख्य आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। इस हमले में एक राजनयिक समेत चार अमेरिकियों की मौत हो गई थी। ट्रंप ने मिशन को मंजूरी […]
ह्यूस्टन। अमेरिका के रचिर्डसन स्थित अपने अभिभावकों के घर से लापता होने के बाद मृत पाई गई भारतीय मूल की तीन साल की नन्हीं बच्ची का शव डलास काउंटी मेडिकल जांचकर्ता ने सौंप दिया है। बहरहाल, कार्यालय ने यह बताने से इनकार किया कि शव किसको सौंपा गया है। रिचर्डसन निवासी 23 साल के उमर […]
वाशिंगटन। अमेरिका के एक प्रमुख थिंक टैंक के एक विशेषज्ञ ने कहा कि अमेरिका-पाकिस्तान रिश्ते ‘‘गंभीर संकट’’ में हैं और दोनों देशों के बीच अविश्ववास गहराया है। इसके एक दिन पहले ही पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने अपना तीन दिवसीय अमेरिका दौरा खत्म किया है। कांग्रेस से वित्त पोषित अमेरिकी थिंक टैंक युनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ […]
वाशिंगटन। इस साल नोबेल शांति पुरस्कार पाने वाले संस्थान द्वारा समर्थित परमाणु हथियार निषेध संधि पर अमेरिका का कहना है कि उसका इसपर हस्ताक्षर करने का कोई इरादा नहीं है। हालांकि उसने ‘परमाणु नि:शस्त्रीकरण के लिए वातावरण’ तैयार पर अपनी प्रतिबद्धता जतायी। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया, ‘आज की घोषणा से संधि पर […]
वाशिंगटन। पश्चिम अफ़्रीकी देश नाइजर में घात लगाकर किये गये हमले में अमेरिकी सेना के विशेष अभियान बल के तीन कमांडो मारे गये, जबकि दो अन्य घायल हो गये। विभिन्न समाचार रिपोर्टों में यह बात कही गयी। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने एयरफोर्स वन विमान में लॅास वेगास से लौटते समय संवाददाताओं […]
वाशिंगटन। अमेरिका ने उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को लेकर उस पर दबाव बढ़ाने के क्रम में आज आठ उत्तर कोरियाई बैंकों और 26 बैंक अधिकारियों के खिलाफ प्रतिबंध लगा दिया। अमेरिकी वित्त मंत्री स्टीवन न्यूचिन ने एक बयान में कहा, ‘‘शांतिपूर्ण और परमाणु हथियारों से मुक्त कोरिया प्रायद्वीप के अपने बड़े लक्ष्य को हासिल […]