छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार बस और डंपर की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 यात्री घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। सभी को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। वहीं गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को ईलाज के लिए ग्वालियर रैफर किया गया हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
जानकारी अनुसार शुक्रवार सुबह रीवा से छतरपुर आ रही एक तेज रफ्तार बस गंज के पास डंपर से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 12 यात्री घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय बस की गति काफी तेज थी। अचानक बस के सामने डंपर आ गया जिससे बस का ड्रायवर अपना संतुलन खो बैठा और सीधा जाकर डंपर से भिड़ गया। इस दौरान एक बाईक सवार की इसकी चपेट में आ गया। घटना के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और बस में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को ग्वालियर रैफर किया गया हैं। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही हैं।



