स्मार्ट सिटी: 30 शहरों में शामिल सागर और सतना
भोपाल। केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी परियोजना स्मार्ट सिटी के अंतर्गत शुक्रवार को जारी 30 शहरों की सूची में मध्यप्रदेश के सागर और सतना को शामिल किया गया है। जहां दोनों शहरों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने 30 शहरों की सूची जारी की जिसमें मध्य प्रदेश के सागर और सतना शहर शामिल हैं। इन स्मार्ट सिटी में पांच साल में 500 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य किए जाएंगे और लगभग हर साल 100 करोड़ खर्च भी किए जाएंगे।



