प्रधानमंत्री ने 40वें सफल ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण पर इसरो को बधाई दी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 40वें सफल ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जारी संदेश में कहा, पोलर सेटेलाइट लॉच के 40वें सफल प्रक्षेपण के जरिए 15 देशों के 31 उपग्रहों के ले जाने के लिए इसरो को बधाई। आपने हमें गौरवान्वित किया।



