बोल्डनेस को लेकर बोली निया
मुंबई। टेलीविजन स्टार निया शर्मा ने कहा कि दर्शक छोटे पर्दे के कलाकारों को बोल्ड भूमिकाओं में आसानी से स्वीकार नहीं करते हैं। क्योंकि वे उन्हें ‘बहू’ या ‘बेटी’ की भूमिकाओं में देखने के आदी हैं।
निया ने कहा कि कलाकारों को एक खास दायरे में बांधने की यह सोच उनके अभिनय की उड़ान पर रोक लगाने जैसा है। छोटे पर्दे पर जब भी बोल्डनेस की बात आती है तो अपने दर्शकों की इस सोच के कारण टीवी बहुत खुला माध्यम नहीं रह जाता है। उन्होंने कहा,यह दर्शकों तक पहुंचता है लेकिन अपने मूल्यों को बरकरार रखते हुए। केवल एक माध्यम है जहां लोग सच में अपनी संभावनाएं तलाश रहे है और प्रयोग कर रहे हैं।



