मोमेंटम झारखंड से युवाओं को मिलेगा रोजगार : वैंकेया
रांची। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि मोमेंटो झारखंड से यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा। अब झारखंड का विकास और तेजी से होगा। राज्य सरकार इस दिशा में काम कर रही है। अब केंद्र सरकार के सहयोग से विकास कार्य को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां विकास की अपार संभावनाएं हैं।
यूपीए सरकार में 25 हेक्टेयर जमीन एक्वायर की गई थी , लेकिन उस पर काम नहीं शुरू किया गया है। लेकिन जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है, तब से विकास कार्य और तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर मोमेंटम झारखंड में विकास का पैमाना तैयार करेंगे। मोमेंटम झारखंड युवाओं को काफी हद तक रोजगार देगा।



