मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस के सुप्रीमो शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय का वक्तव्य देते हुए ट्वीटर पर स्वागत किया है। उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए 500 व 1000 रुपए के नोटों के चलन पर पाबंदी लगा दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय का वक्तव्य देते हुए राकांपा सुप्रीमो शरद पवार ने कहा है कि ब्लैक मनी को वापस लाने के लिए 500 व 1000 रुपए के नोटों के चलन पर रोक लगाने का हम स्वागत करते हैं। इससे जहां काले धन पर रोक लगेगी, वहीं दहशतगर्दों को मिलने वाली निधि पर रोक लग जाएगी। उल्लेखनीय है कि मंगलवार, 08 नवंबर की रात से ही 500 व 1000 रुपए के नोटों के चलन पर पाबंदी लगाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। पीएम के निर्णय के बाद 09 नवम्बर को एटीएम को बंद करने का निर्णय लिया गया है और कहीं-कहीं 10 नवम्बर को भी एटीएम बंद रहेंगे।



