डियर जिंदगी में अली जफर की जगह भसीन की एंट्री
मुंबई। शाहरुख खान की आने वाली फिल्म डियर जिंदगी में से पाकिस्तानी कलाकार अली जफर को हटा दिया गया है। इस फिल्म में अली जफर की जगह ताहिर राज भसीन को लाया गया है।
फिल्म से जुड़े लोगों ने बताया कि भसीन के साथ फिल्म की शूटिंग हो चुकी है, लेकिन मीडिया से इस खबर को गुप्त रखा गया। ताहिर ने इससे पहले रानी मुखर्जी के साथ यशराज की फिल्म मरदानी में काम किया था। भसीन की नई फिल्म फोर्स भी रिलीज होने जा रही है। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए करण जौहर की फिल्म ए दिल है मुश्किल का भारी विरोध हुआ। इसी क्रम में अली जाफर को लेकर डियर जिंदगी के विरोध की संभावना नजर आ रही थी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अली जफर की जगह भसीन को लिया गया।



