|
त्रिदेव ने किया कार्यकारिणी पर मंथन

राजनीतिक प्रतिनिधि . भोपाल
मिशन 2013 को फतह करने की योजना तैयार करने प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी बनाने के लिए आज मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और संगठन महामंत्री अरविंद मेनन के बीच काफी देर तक चर्चा हुई। इस दौरान इन तीनों ने दोपहर का भोजन भी एक साथ मुख्यमंत्री निवास पर ही किया। तीनों नेताओं के बीच हुई चर्चा में मिशन 2013 को फतह करने के लिए बनने वाली नई कार्यकारिणी में युवाओं को प्राथमिकता दिए जाने पर सहमति बनी। इसके लिए तीनों ने नई कार्यकारिणी में शामिल किए जाने वाले युवाओं के नाम तय कर लिए है। टीम नरेंद्र में शामिल होने वाले युवा वरिष्ठ� नेताओं से समन्वय बनाए रखें इसके वास्ते कुछ वरिष्ठ नेताओं को भी नई कार्यकारिणी में स्थान दिया जाएगा। इसके साथ ही परंपरागत रूप से शामिल किए जाने वाले कुछ नेेता हमेशा की तरह इस बार भी टीम नरेंद्र में नजर आएंगे। नई कार्यकारिणी में क्षेत्रवार और जातिगत समीकरण को बनाए रखने के साथ ही महिलाओं को भी पर्याप्त स्थान दिए जाने की संभावना है। पूर्व में कार्यकारिणी में शामिल कुछ पदाधिकारियों की छुट्ट�ी होना तय है। उम्मीद जताई जा रही है कि जनवरी के दूसरे पखवाड़े में नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। मंत्री, एमपी और एमएलए को भी मिलेगा स्थान-टीम नरेंद्र में इस बार कुछ मंत्री, सांसदों और विधायकों को भी शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
कुछ मंत्रियों ने नई कार्यकारिणी में आने के लिए प्रदेशाध्यक्ष और मुख्यमंत्री को अपनी सहमति भी दे दी है।
बड़े नेताओं की सहमति के बाद होगी घोषणा:-अपने स्वभाव के अनुसार प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर अपनी नई टीम की बड़े नेताओं की सहमति लेने के बाद ही घोषणा करेंगे। इसके लिए उनकी सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद कैलाश जोशी से चर्चा होगी। इसके बाद दिल्ली के बड़े नेताओं से कार्यकारिणी में शामिल किए गए लोगों के नामों की सहमति लेकर घोषणा की जाएगी।
|