अमेरिकी अभिनेता डीन स्टेनटेन का निधन
By dsp bpl On 16 Sep, 2017 At 12:38 PM | Categorized As मनोरंजन | With 0 Comments

लॉस एंजिलिस। हॉलीवुड अभिनेता हैरी डीन स्टेनटेन का लॉस एंजिलिस के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। उनके एजेंट जॉन एस केली के अनुसार उनका निधन ‘सेडार-सिनाई मेडिकल सेंटर’ में बढ़ती उम्र के चलते हुआ। ‘एलियन’, ‘द ग्रीन माइल’, ‘प्रिटी इन पिंक’ और ‘द अवेंजर्स’ जैसी मशहूर फिल्मों में नजर आ चुके हैरी ने करीब 150 टेलीवीजन शो एवं फिल्में की हैं।

फिल्मकार डेविड लिंच ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, ‘‘महान हैरी डी स्टेनटेन हमें छोड़ गए।’’ स्टेनटेन हाल ही में टीवी शो ‘बिग लव’ में नजर आए थे और जॉनी डेप के साथ एनिमेशन फिल्म ‘रांगो’ में उन्होंने अपनी आवाज दी थी। संगीत प्रेमी हैरी ने ‘द हैरी डीन स्टेनटेन बैंड’ का गठन भी किया था।

Leave a comment

XHTML: You can use these tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>