भोजपुरी फिल्म ‘काशी अमरनाथ’ का प्रमोशन
पटना। शनिवार और रविवार को प्रसारित होने वाले कोमेडी शो ‘ड्रामा कंपनी’ के सेट पर भोजपुरी कलाकार रवि किशन, निरहुआ, आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी और मोनालिसा पहुंचे। सेट पर भोजपुरी फिल्म ‘काशी अमरनाथ’ का प्रमोशन किया गया।
इस दौरान सभी ने फिल्म के गाने पर जमकर डांस और मौज मस्ती की। शो के जज मिथुन चक्रवर्ती के साथ निरहुआ, आम्रपाली, रानी और रवि किशन ने सेल्फी ली। फिल्म का हिस्सा नहीं होने के बाद भी मोनालिसा पति विक्रांत सिंह के साथ सेट पर पहुंची। यह फिल्म 18 अक्टूबर को रिलीज होगी।



