चेन्नई। भारतीय सलामी बल्लेबाज और उप-कप्तान रोहित शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि रविवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही एकदिवसीय श्रृंखला में हमें खेल की भावना से खेलना होगा। उन्होंने कहा कि दोनों टीमों की प्रकृति आक्रामक हैं। हमें एक लाइन बनानी होगी, जिसे अब तैयार किया जाना चाहिए। हम सभी पेशेवर क्रिकेटर हैं और हमें अपने हद में ही रहने की जरूरत है।
रोहित ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि हम सभी आक्रामक क्रिकेट खेलना चाहते हैं और भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले को इसी लिए जाना भी जाता है। उन्होंने इस श्रृंखला के लिए एक पैरामीटर होगा जिसको हम सभी को पार करने की जरूरत नहीं है।
बता दें कि दोनों देशों की टीमों के बीच हाल के श्रृंखलाओं में काफी तनाव देखा गया है। इस वर्ष की शुरूआत में ऑस्ट्रेलिया भारत आयी थी और इन दोनों के बीच बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला खेली गई थी। इस श्रृंखला के दौरान दोनों ही टीमों के बीच जबर्दस्त तनाव देखने को मिला था। यह श्रृंखला भारत ने 2-1 से जीता था।



