बस ऑपरेटर बढ़ा सकते हैं यात्री बसों का किराया
जबलपुर। यात्री बसों के किराये में इस सप्ताह के अंत तक बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। जबलपुर बस ऑपरेटर्स यूनियन ने बताया कि एसोसिएशन के द्वारा किराए में वृद्धि का पत्र आरटीओ जितेन्द्र सिंह रघुवंशी के माध्यम से किराया निर्धारण समिति (भोपाल) तक भिजवा दिया गया है।
छह सितम्बर तक बस किराए की नई सूची जारी कर दी जाएगी। कहा यह भी जा रहा है कि यदि नए सिरे से किराये का निर्धारण नहीं किया जाता है तो बस ऑपरेटर्स का अगला कदम बसों के पहिए जाम कर कलेक्टर के सामने बसों की चाबियां सौंपने का उठाया जाएगा। बताया जाता है कि बसों का किराया बढ़ाने को लेकर सभी बस आपरेटर एकजुट हैं।



