सीएनजी की जगह एलपीजी बेच रहा टैंकर जब्त
इंदौर। बुधवार को देर रात एडीएम अपनी टीम के साथ मधुमिलन चौराहा स्थित एचपी गैस के पेट्रोल पंप पर पहुंचे। यहां पर घरेलू गैस यानि एलपीजी का बड़ा टैंकर खाली हो रहा था। पंप संचालक सीएनजी के बदले घरेलू गैस एलपीजी बेच रहा था जिसे एडीएम ने जब्त कर लिया है।
अभी तक कितनी गैस बेची गई है इसका अनुमान लगाया जा रहा है। उसके बाद पंप संचालक पर प्रकरण दर्ज किया जा सकता है। मामला यह है कि एडीएम अजयदेव शर्मा देर रात निरीक्षण के चलते मधुमिलन चौराहा स्थित एचपी के पेट्रोल पंप पर पहुंचे। यहां पंप पर घरेलू गैस का बड़ा टैंकर खाली हो रहा था। संचालक सीएनजी के बदले घरेलू एलपीजी बेच रहा था। कार्रवाई के दौरान एक शख्स वहां पहुंचा भी जिसको एडीएम ने लताड़ लगाई और टैंकर जब्त किया गया।



