मंदसौर। फिल्म अभिनेत्री सना खान ने मंदसौर में आयेाजित एक निजी समारोह में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मैं नहीं मानती कि कला के क्षेत्र मे कोई बॉर्डर है। पाकिस्तान सहित अन्य पड़ोसी देशों के कलाकारों के आने जाने पर कोई बंदिश भी नहीं होना चाहिए। फिर भी इस बारे में उचित निर्णय लेने का काम सरकारों का है। इस फैसले पर मैं सरकार के साथ हूं।
फिल्म उघोग में नोटबंदी से कलेक्शन जरूर गिरा है। अब जाकर फिल्म इंडस्ट्रीज ने गति पकड़ी है। दंगल फिल्म ने अच्छा बिजनेस कर यह साबित कर दिया है। उन्होंने अपने फिल्म करियर के बारे में बताया कि वह 2005 में मॉडलिंग से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की। साउथ की फिल्मों में वह लगातार सक्रिय रही। अब बॉलीवुड में भी अवसर मिला है। उन्होंने सलमान खान अभिनीत फिल्म जय हो में विलन की भूमिका निभाई थी। ताजा फिल्म वजह तुम हो में हॉट किरदार निभाया है। इस तरह अगली फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा में देशी गर्ल की किरदार निभा रही हैं। विदेशों में भारतीय फिल्मों के गीतों की काफी लोकप्रियता है। साउथ फिल्मों के हिंदी रिमेक पर कहा कि किसी विषय से इंस्पायर होकर फिल्म बनाने में कोई बुराई नहीं है। रिमेक भी सफल रही है।



