भारत 29 साल बाद पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला की मेजबानी करेगा
नई दिल्ली। भारत 29 साल बाद पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला की मेजबानी करेगा। आखिरी बार भारत ने 1986-87 में पाकिस्तान के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला की मेजबानी की थी। इसके 29 साल बाद जाकर भारत अब इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला की मेजबानी कर रहा है।
भारतीय टीम अपनी पिछली पांच श्रृंखलाओं से अपराजित है। भारत ने 2015 में बंगलादेश से एकमात्र टेस्ट ड्रा खेला ,श्रीलंका को उसी की जमीन पर 2-1 से हराया, दक्षिण अफ्रीका को 2015-16 में अपनी मेजबानी में 3-0 से हराया,वेस्टइंडीज में 2016 में श्रृंखला 2-0 से जीती और अब न्यूजीलैंड को हाल में 3-0 की क्लीन स्वीप का स्वाद चखाया।



