इंदौर। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए)की बिल्डिंग में बीती देर रात भीषण आग लग गई, जिसमें संपदा शाखा के 5 कंप्यूटर, फर्नीचर और महत्वपूर्ण दस्तावेज के साथ ही जमीनों के रिकार्ड भी नष्ट हो गए। विकास प्राधिकरण के इसी शाखा में महत्वपूर्ण दस्तावेज रख्ेा जाते हैं। अचानक हुई इस घटना को संदेह की निगाह से देखा जा रहा है। वहीं दबी जुबां में यह भी कुछ लोगो का कहना है कि कहीं यह साजिश तो नहीं। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है। वहीं यह पता लगाया जा रहा है कि आग से रिकार्ड में क्या-क्या नष्ट हुआ है।
फायर ब्रिगेड के अनुासर बुधवार को देर रात सूचना मिली थी कि रेसकोर्स रोड स्थित आईडीए की बिल्डिंग में बने 104 नम्बर केबिन के संपदा शाखा विभाग में आग लग गई है। यहां पर तैनात चौकीदारों ने बिल्डिंग से आग की लपटे निकलती देखी तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी ने आते ही आग बुझाना शुरू किया। पांच टैंक पानी का उपयोग कर आग को काबू तो पा लिया गया, लेकिन तब तक यहां रखे पांच कंप्यूटर, फर्नीचर व दस्तावेजों की फाइलों के साथ ही रिकार्ड भी जल गया। सूत्र बताते हैं कि एक करोड़ की जमीनों के दस्तावेज इस रिकार्ड में नष्ट हुए हैं।
मामले में अधिकारियों का कहना है कि आग से इन जमीनों व योजनाओं से संबंधित रिकार्ड नष्ट हुआ है। जांच के बाद ही पता चलेगा साथ ही जो कंप्यूटर नष्ट हुए हैं, उनमें भी रिकार्ड होना बताया जता रहा है। देर रात लगी इस आ को संदेह की निगाह से देखा जा रहा है। उधर मामले में पुलिस और फायर बिग्रेड का कहना है कि आग किन कारणों से लगी इसका पता जांच के बाद ही चलेगा। फिलहाल आगजनी की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
टिंबर मार्केट में फिर लगी आग
धार रोड स्थित टिंबर मार्केट में फिर कल रात आग लगने की घटना हुई। जिसमें लकड़ी का पीठा जल गया। फायर ब्रिगेड के अनुसार आगजनी की घटना मणिराम पिता महादेव प्रजापत के ल कड़ी के पीठे में हुई। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया, तब तक यहां रखी लाखों रुपए की कीमत की मशीने और लकड़ी जल गई थी। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि यहां आग लगी थी।



