22 साल की युवती पर एसिड फेंका, तलाक लेकर रह रही थी मायके
By dsp On 18 Nov, 2015 At 10:24 AM | Categorized As मेरा भोपाल | With 0 Comments

 

314_1447802754

 

 

भोपाल. एक युवक ने महिला के ऊपर एसिड फेंक दिया, जो उसकी पीठ पर गिरा। इससे पीठ झुलस गई। महिला को नजीराबाद से भोपाल के हमीदिया अस्पताल रैफर किया है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
नजीराबाद पुलिस के मुताबिक ग्राम कढ़ैयाकलां निवासी प्रीति अहिरवार (22) की शादी विदिशा के बिल्लौरी गांव में हुई थी। वह पिछले दो साल से मायके में रह रही है। चार महीने पहले ही उसका तलाक हुआ है। प्रीति के पड़ोस में 20 वर्षीय गोलू अहिरवार रहता है। सुबह करीब 10 बजे गोलू ने प्रीति के ऊपर एसिड फेंक दिया। आरोपी खेती करता है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। टीआई गौरव सिंह बुंदेला का कहना है कि गोलू ने बताया कि उसे किसी ने प्रीति पर एसिड फेंकने को कहा था। गोलू से यह पता करना है कि उसने सच में किसी के कहने पर एसिड फेंका या खुद वारदात को अंजाम दिया।

 

comment closed

UA-38810844-1