नाराज सीएम ने नहीं की सिंहस्थ के काम की समीक्षा, हर हफ्ते आएंगे एक मंत्री
By dsp On 27 Nov, 2015 At 10:38 AM | Categorized As मेरा भोपाल | With 0 Comments

16_1448580483

सीएम ने केंद्रीय सिंहस्थ समिति अध्यक्ष पद का माखन सिंह को पदभार ग्रहण कराया।

इंदौर. उज्जैन सिंहस्थ के कामों की धीमी रफ्तार और शहर में फैली अव्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नाखुश है। केंद्रीय सिंहस्थ समिति अध्यक्ष पद पर माखन सिंह को पदभार ग्रहण कराने यहां आए चौहान की बातों में तल्खी नजर आई।

मंच पर उनका बात करने और मिलने का चिरपरिचित अंदाज गायब था। उनके लहजे और अंदाज से नाराजगी जाहिर हुई। विकास कार्यों में लगातार देरी से तंग चौहान ने कहा कि अब सिंहस्थ के काम तेजी से पूरे हों, इसके लिए अब हर हफ्ते एक मंत्री आएगा और कामों की समीक्षा करेगा। इसके साथ ही मंत्री शहर में सफाई अभियान भी चलाएंगे।

उन्होंने कहा आज से ही काम में तेजी लाने की शुरुआत कर दें, मैं तो आपके पीछे खड़ा हूं। सीएम ने शाजापुर और गरोठ में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। चौहान ने न तो सिंहस्थ कार्यों की समीक्षा की और न ही मेला क्षेत्र या निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। वे मंचीय कार्यक्रम के बाद भोपाल रवाना हो गए। उन्होंने मीडिया से सिर्फ इतना ही कहा कि माखनसिंह पुराने समाजसेवी हैं, उनके नेतृत्व में सिंहस्थ सफल होगा। अब अाप लोग माखनसिंह चौहान से ही बात करें।

उन्होंने कहा हम कोई कसर नहीं छोड़ रहे। उन्होंने कहा मैंने पूरी दुनिया को न्यौता दे दिया है, फिर उन्होंने अफसरों से मुखातिब होकर पूछा- भाई, कोई दिक्कत तो नहीं। संस्कृति के मंच से वे किसानों की बात करने से भी नहीं चूके। उन्होंने कहा किसान परेशान हैं, हम जो कर सकते हैं, कर रहे हैं पर प्रकृति को बदल नहीं सकते। प्रगतिशील किसान कुंभ में विचार करें कि कैसे इन समस्याओं का हल हो सकता है। हम सिंहस्थ के जरिए विश्व को वैचारिक संदेश देना चाहते हैं।

शाजापुर, गरोठ में की घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने शाजापुर के सीवरेज सिस्टम के लिए 70 करोड़ रुपए की स्वीकृति। बस स्टैंड का नवीनीकरण होगा। कांजा बल्ड़े को औद्योगिक क्षेत्र घोषित होगा। वर्ष 2017 तक प्रत्येक किसान के घर होगा स्वाइल टेस्ट कार्ड । प्रदेश के 6 लाख किसानों को स्थाई कनेक्शन दिलाया जाएगा। मंदसौर में 230 करोड़ से विकास कार्य होंगे।

 

comment closed

UA-38810844-1