जानें, ‘आई लव यू’ कहने में कितना समय करना चाहिए इंतजार
By dsp On 21 Jan, 2016 At 10:07 AM | Categorized As विज्ञान/प्रौद्योगिकी | With 0 Comments

100997-couple-in-love-new

 

 

 

तस्वीर सौजन्य:Thinkstock image

लंदनअगर आप किसी को चाहते हैं तो आई लव यू कहने से पहले कितना इंतजार करना चाहिए। इस पर रिसर्च किया गया है। डेटिंग साइट Match.com ने ब्रिटेन के 2000 पुरुष और महिलाओं से बातचीत के आधार पर ऐसे सवालों के निष्कर्ष निकाला। और बताया कि अपने पार्टनर को ‘आई लव यू’ कहने में वक्त लेना चाहिए।

सर्वे में 31% लोगों का कहना था कि वे रिलेशनशिप के तत्काल बाद डेट करना पसंद करेंगे, 34% का कहना था वे एक दूसरे का हाथ पकड़ने में ही 1-2 सप्ताह का समय लेंगे। 27% लोगों का कहना है कि वे अपने पार्टनर के साथ सोने के लिए एक-दो सप्ताह का इंतजार करेंगे, 23% का कहना था कि इसमें महीनाभर का समय लग सकता है।

खास बात यह है कि 60% लोगों ने माना कि वे अपने पार्टनर को अपना बेस्ट फ्रेंड कहने में छह महीने का समय लेंगे। अध्ययन के मुताबिक, ब्रिटिश नागरिक इसके लिए 5 महीने की अवधि को परफेक्ट मानते है और 157 दिन बाद सोशल मीडिया में अपनी रिलेशनशिप को अपडेट करते हैं।

रिसर्च में 6 महीने की अवधि को रिलेशनशिप में आदर्श माना है क्योंकि इस दौरान दोनों के एक-दूसरे की खामी निकाल चुके हैं, बहस भी हो चुकी होती है और वे परिजनों से अपने पार्टनर से परिचय करा चुके होते हैं।

 

comment closed

UA-38810844-1