हरारे। जिम्बाब्वे के भावी राष्ट्रपति एमर्सन नांगगागवा ने यहां उनके अभिवादन के लिए जुटी भीड़ से कहा कि वे पूर्ण लोकतंत्र को आता हुआ देख रहे हैं। उन्होंने सत्तारुढ़ जेडएएनयू-पीएफ मुख्यालय के बाहर इकट्ठी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम अपने देश में नये और पूर्ण लोकतंत्र की शुरुआत देख रहे हैं।’’
वह रॉबर्ट मुगाबे के इस्तीफे के बाद देश लौटे हैं। रॉबर्ट मुगाबे ने इस महीने उनको बर्खास्त कर दिया था जिसके बाद 75 साल के नांगगागवा जिम्बाब्वे से जोहानिस बर्ग चले गए थे।