मादक पदार्थ की तस्करी को लेकर भारतीय नागरिक गिरफ्तार
काठमांडो। नेपाल में मादक पदार्थों की कथित रुप से तस्करी करने को लेकर 25 वर्षीय एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। नेपाल पुलिस ने पप्पू साह को गिरफ्तार किया। उसके बारे में गिरफ्तार किये गये एक अन्य तस्कर से सूचना मिली थी। पप्पू बिहार के अररिया जिले का रहने वाला है। पप्पू भारत से मादक पदार्थ अवैध रुप से लाता था और नेपाल में काठमांडो समेत विभिन्न स्थानों पर पहुंचाता था।
एक अन्य घटना में नार्वे के एक नागरिक को त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था। वह दोहा जाने के लिए एक विमान में सवार होने वाला था। पुलिस ने उसके बैग से दो किलोग्राम गांजा जब्त किया।