विपक्ष की आवाज दबाने के लिए सत्ता का किया जा रहा इस्तेमाल: शिवसेना
By dsp bpl On 15 Oct, 2017 At 10:01 AM | Categorized As भारत, राजधानी | With 0 Comments

मुंबई। भांडुप नगर निकाय उपचुनाव जीतने के बाद भाजपा को निशाने पर लेते हुए शिवसेना ने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए सत्ता और धन का इस्तेमाल किया जा रहा है तथा ‘भ्रष्ट’ तरीकों से चुनाव जीते जा रहे हैं।

शिवसेना मुख पत्र ‘सामना’ में प्रकाशित संपादकीय में कहा गया है, ‘‘देश में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है जहां राजनीतिक विपक्ष की आवाजों को दबाया जा रहा है। सभी संभव भ्रष्ट तरीकों से चुनाव जीते जा रहे हैं।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘विपक्ष की आवाजों को दबाने के लिए सत्ता और धन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

इस तरह का माहौल देश, लोकतंत्र और स्वतंत्रता के लिए खतरनाक है। ’’शिवसेना महाराष्ट्र और केंद्र में भाजपा नीत गठबंधन सरकार में सहयोगी है। हालांकि पार्टी ने कई मुद्दों पर अलोचनात्मक रूख अख्तियार किया है।

Leave a comment

XHTML: You can use these tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>