विश्व कप के लिये मिस्र के क्वालीफाई करने पर भारतीय राजदूत ने दी बधाई
काहिरा। मिस्र में भारत के राजदूत संजय भट्टाचार्य ने मिस्र फुटबाल टीम को 28 वर्षों के बाद फीफा विश्व कप के लिये क्वालीफाई करने पर उन्हें बधाई दी। मिस्र ने कांगों को 2-1 से हरा कर अगले साल रूस में होने वाले विश्व कप में जगह पक्की की।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ मिस्र को 2018 में रूस में होने वाले विश्व कप में जगह बनाने के लिये शुभकामनाएं।’’ मिस्र के लोगों ने टीम के क्वालीफाई करने पर देश के झंडे के साथ सड़कों पर गाना गा कर जश्न मनाया। विश्व कप में जगह बनाने के लिय मिस्र के लिये इस मैच में जीत जरूरी था।
लीवरपूल के प्रतिभाशाली युवा फुटबालर मोहम्मद सालेह ने टीम के लिये दोनों गोल किया। आखिरी गोल मैच के अंतिम क्षणों में हुआ।