न्यूजीलैंड में डाक, प्रवासी मतों की गिनती के बाद भी किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं
By dsp bpl On 7 Oct, 2017 At 01:03 PM | Categorized As विश्व | With 0 Comments

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में आम चुनाव के दो सप्ताह बाद भी परिणाम अस्पष्ट रहा क्योंकि डाक और प्रवासी मतों की गिनती के बाद भी किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। ऐसी स्थिति में सांसद विंस्टन पीटर्स ‘किंग मेकर’ की भूमिका में नजर आ रहे हैं। आधिकारिक चुनाव परिणाम के अनुसार कोई भी पार्टी देश की 120 सदस्यीय संसद में सरकार बनाने के लिए आवश्यक 61 सीटों के जादुई आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई।

प्रधानमंत्री बिल इंग्लिश की पार्टी कंजर्वेटिव नेशनल पार्टी 56 सीटों पर सिमट गई। पहले इसके पास 58 सीट थीं। वामपंथ की तरफ झुकाव रखने वाली लेबर पार्टी और ग्रीन पार्टी को क्रमश: 46 और आठ सीट मिली हैं। दोनों का गठबंधन नेशनल पार्टी से दो सीट पीछे है।

ऐसे में सरकार बनाने की चाबी सांसद विंस्टन पीटर्स के हाथों में आ गई है जिनकी न्यूजीलैंड फर्स्ट पार्टी को नौ सीट मिली हैं। पीटर इससे पहले दोनों ही मुख्य दलों को अपना समर्थन दे चुके हैं। 1996 में उन्होंने नेशनल पार्टी और 2005 में लेबर पार्टी का समर्थन किया था।

Leave a comment

XHTML: You can use these tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>