केंद्रीय मंत्री विजय गोयल पहुंचे चित्रकूट, शरदोत्सव में होंगे शामिल
By dsp bpl On 7 Oct, 2017 At 12:03 PM | Categorized As मध्यप्रदेश, राजधानी | With 0 Comments

सतना। भारत सरकार के सांख्यिकीय एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन और संसदीय मामलों के राज्यमंत्री विजय गोयल शनिवार को सुबह एक दिवसीय प्रवास सतना जिले में स्थित भगवान श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट पहुंचे हैं। वे दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा तीन दिवसीय शरदोत्सव में शामिल होने यहां आए हैं।

केंद्रीय मंत्री गोयल शनिवार को सुबह दिल्ली ट्रेन के चलकर सुबह आठ बजे चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां प्रदेश के उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, भाजपा के जिला पदाधिकारियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। एक दिनी प्रवास के दौरान केन्द्रीय मंत्री गोयल सुबह नौ बजे दीनदयाल शोध संस्थान आरोग्यधाम परिसर पहुंचे। वे यहां दोपहर 12 बजे तक रुकेंगे और परिसर का भ्रमण करेंगे। इसके पश्चात सायं 6.30 बजे राज्यमंत्री गोयल सियाराम कुटीर पहुँचकर गंगा आरती में शामिल होंगे तथा सायं 7 बजे दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा आयोजित शरदोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे आज शरदोत्सव कार्यक्रम का समापन करेंगे और तत्पश्चात् रात्रि 11 बजे चित्रकूट धाम से दिल्ली के लिये ट्रेन से रवाना होंगे।

Leave a comment

XHTML: You can use these tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>