भोपाल में छह अक्टूबर को लगेगी किसान महापंचायत
By dsp bpl On 3 Oct, 2017 At 12:13 PM | Categorized As मध्यप्रदेश, राजधानी | With 0 Comments

भोपाल/नरसिंहपुर। आगामी छह अक्टूबर को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले भोपाल के दशहरा मैदान में अपनी समस्याओं व मांगों को लेकर हजारों किसान जुटेंगे। किसानों की इस महापंचायत को यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सहित अन्य किसान नेता संबोधित करेंगे।

यूनियन के नरसिंहपुर जिलाध्यक्ष बाबू पटेल ने जिले के सभी किसान भाइयों से महापंचायत में पहुंचने की अपील की है। पटेल ने बताया कि विगत छह-सात वर्षों से जारी प्राकृतिक आपदाओं व सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण किसान कर्ज के बोझ तले बुरी तरह दबा हुआ है। जिससे किसानों की आत्महत्याओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। इस महापंचायत में जिले की कृषि समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर मुख्य रूप से गन्ने के दाम 500 रुपये प्रति क्विंटल व सभी कर्ज माफ किये जाने की मांग की जायेगी।

Leave a comment

XHTML: You can use these tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>