ट्वीटर पर दो करोड़ 80 लाख के पार पहुंचा शाहरूख के प्रशंसकों का आंकड़ा
By dsp bpl On 16 Sep, 2017 At 12:47 PM | Categorized As मनोरंजन | With 0 Comments

मुंबई। सोशल नेटवर्किंग साइट पर सुपरस्टार शाहरूख खान के प्रशंसकों का आंकड़ा दो करोड़ 80 लाख के पार चला गया है। सोशल मीडिया पर अपने निजी और पेशेवर जिंदगी के बारे में जानकारी देने वाले 51 वर्षीय अभिनेता कभी-कभार ट्वीटर हैंडल के जरिए दुनिया भर के अपने प्रशंसकों से संपर्क करते हैं। हालांकि शाहरूख अभी मेगास्टार अमिताभ बच्चन से पीछे हैं जिनके प्रशंसकों की संख्या इस महीने दो करोड़ 90 लाख को पार कर गयी है।

शाहरूख खान सोशल मीडिया में सलमान खान के दो करोड़ 56 लाख प्रशंसकों, आमिर खान (दो करोड़ 19 लाख) और अक्षय कुमार के दो करोड़ दो लाख प्रशंसकों से आगे हैं।

Leave a comment

XHTML: You can use these tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>