पटना। राष्ट्रपति चुनाव में रामनाथ कोविंद को जदयू के समर्थन पर बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि महागठबंधन से अलग होने पर भाजपा नीतीश को सरकार बने रहने के लिए समर्थन देने का विचार कर सकती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा नीतीश के साथ सरकार में नहीं शामिल होगी। हम लोहिया जेपी को धोखा देने वाले लोगों में नहीं हैं। बिहार में भाजपा राजग की अपने बूते पर सरकार बनेगी। राय पार्टी के आक्रोश मार्च के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के सवाल का जवाब दे रहे थे।