मप्र के गृह मंत्री मानव सेवा के रूप में मनाएंगे अपना जन्मदिन
By dsp bpl On 20 May, 2017 At 11:30 AM | Categorized As राजधानी | With 0 Comments

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह एवं परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह का शनिवार को जन्मदिन है और वे इसे मानव सेवा के रूप में मनाएंगे। इस अवसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। सिंह को सुबह से जन्मदिन की बधाइयों का तांता लगा हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

बतादें कि भूपेन्द्र सिंह सादगी से परिपूर्ण जीवन एक मिसाल है। आमजन के साथ सदैव शांत एवं संयम व्यवहार करने वाले सिंह अपनी चिरपरिचित शैली के लिए जाने जाते हैं। सादगी की यह जीवनचर्या वे अपने जन्मदिवस के अवसर पर भी कायम रखते हैं और अपने समर्थकों व प्रशंसकों के दबाव के बावजूद जन्मदिवस को धूम-धड़ाके से नहीं, बल्कि सेवाभाव के साथ मनाते हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विश्वस्त सहयोगी गृह एवं परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिवस अवसर पर सागर में रक्तदान शिविर का आयोजन हो रहा है। इस शिविर में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं के साथ ही क्षेत्रीय मतदाता एवं नागरिकगण बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इस रक्तदान शिविर में विगत तीन दिवस में 1500 यूनिट से अधिक रक्त का संग्रह हुआ है। यह शिविर शनिवार को सुबह से शुरू हो गया है, जो देर शाम तक जारी रहेगा।

Leave a comment

XHTML: You can use these tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>