नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। 12 अप्रैल को महाजन का जन्मदिन है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कर महाजन को बधाई देते हुए कहा कि, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन जी को जन्मदिन की बधाई। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।’ वहीं स्मृति इरानी ने भी सुमित्रा ताई को जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए ट्विटर पर एक तस्वीर भी साझा की। गौरतलब है कि, महाजन दूसरी महिला हैं जो लोकसभा अध्यक्ष हैं। उनसे पहले संप्रग की सरकार में मीरा कुमार लोकसभा अध्यक्ष रह चुकी हैं। सुमित्रा ताई के नाम से मशहूर महाजन को कई केंद्रीय मंत्रियों, नेताओं ने जन्मदिन की बधाई दी।