बेन स्टोक्स को पुणे ने 14.50 करोड़ में खरीदा
By dsp bpl On 20 Feb, 2017 At 12:00 PM | Categorized As खेल | With 0 Comments

नई दिल्ली। आईपीएल 2017 के लिए खिलाड़ियों की निलामी सोमवार सुबह से बेंगलुरु में चल रही है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन को मुंबई इंडियंस ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई पेसर पैट कमिंस को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 4.50 करोड़ रुपये में खरीदा। जबकि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टाइमल मिल्‍स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर ने 12 करोड़ रुपये में अपने साथ किया। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5 करोड़ रुपये में खरीदा। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 5 करोड़ में खरीदा।

वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख में खरीदा। इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स को राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने 14.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। अभी तक जारी नीलामी में वह सबसे महंगे बिके हैं। इंग्लैंड के बल्लेबाज इयान मॉर्गन को किंग्स इलेवन पंजाब ने दो करोड़ रुपये में खरीदा। दिल्ली के ऑलराउंडर खिलाड़ी पवन नेगी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर ने एक करोड़ रुपये में खरीदा है। नेगी पिछले साल दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम का हिस्सा थे। दिल्ली ने उनके लिए आठ करोड़ से ज्यादा कीमत चुकाई थी।

दिल्ली डेयरडेविल्स ने न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर कोरी एंडरसन को एटकरोड़ रुपये में खरीदा है। दिल्ली डेयरडेविल्स ने श्रीलंका के ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज को दो करोड़ रुपये में खरीदा है। खिलाड़ी जो नहीं बिके हैं- इशांत शर्मा,नाथन कोल्टर नाइल,दिनेश चांदीमल, जॉनसन चार्ल्स, आंद्रे फ्लेचर, जॉनी बेयरस्टो,बेन डंक,क्रिस जॉर्डन, इरफान पठान, शॉन एबॉट, एलेक्स हेल्स, जेसन रॉय, मार्टिन गप्टिल, रॉस टेलर, फैज फजल, सौरभ तिवारी

Leave a comment

XHTML: You can use these tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>