स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं अंगूर
By dsp bpl On 11 Feb, 2017 At 02:16 PM | Categorized As लाइफ स्टाइल | With 0 Comments

अंगूर का मौसम आने ही वाला है। इस बार बाजार में उच्चतम गुणवत्ता के अंगूर आने की संभावना है। आपको बता दें कि अंगूर सिर्फ खाने में ही स्वादिष्ट नहीं होते हैं, बल्कि सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें कई तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को सेहतमंद बनाए रखने में उपयोगी हैं। अंगूर में विटामिन, पोटेशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, कार्बोहाइड्रेट और ग्लूकोज पर्याप्त मात्रा में होता है, जो शरीर में खून की वृद्धि करता है व कमजोरी को दूर करता है।

अंगूर में मौजूद शर्करा रक्त में आसानी से अवशोषित हो जाती है और थकान दूर कर शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है। साथ ही अंगूर शरीर में मौजूद विषैले तत्वों को आसानी से शरीर से बाहर निकाल देता है। अंगूर रक्त की क्षारीयता को भी संतुलित करता है। किसी कारणवश शरीर में अम्लता बढ़ जाए तो वह हानिकारक साबित होती है। ऐसा होने पर 20 से 30 ग्राम अंगूर खाएं।

अंगूर को रोजाना खाने से कैंसर, एपेंडिक्स, बच्चों में कमजोरी, मिर्गी, रक्त संबंधी विकार, आमाशय में घाव और कमजोरी में लाभ मिलता है। यदि किसी ने धतूरा खा लिया हो तो उसे दूध में अंगूर का सिरका मिलाकर दें। यह टायफॉइड, मानसिक परेशानी और पाचन की गड़बड़ी में भी लाभकारी होता है।

Leave a comment

XHTML: You can use these tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>