इंदौर। प्रधानमंत्री के खिलाफ कांग्रेस ने शनिवार की सुबह प्रदर्शन किया। गांधी भवन के सामने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। राज्यसभा में पूर्व प्रधानमंत्री के बारे में गलत टिप्पणी किए जाने का आरोप कांग्रेसियों ने लगाया है।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह के बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर गलत टिप्पणी करने का आरोप कांग्रेसियों ने लगाया और आज सुबह गांधी भवन के सामने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। राजीव विकास केन्द्र के बैनर तले कांग्रेसियों ने पुतला दहन किया। केन्द्र के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बताया कि केन्द्र सरकार गलत नीतियों पर काम कर रही है और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह पर आरोप लगा रही है। कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ लगातार प्रदर्शन करेगी।