नई दिल्ली। दिल्ली के नेहरू प्लेस इलाके में सोमवार तड़के दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दोनों ओर से 15 राउंड फायरिंग की गई। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार पुलिस को खबर मिली थी कि अकबर उर्फ दानिश अपने साथियों के साथ नेहरू प्लेस स्थित इरोज हॉटल के पास पहुंचने वाला है। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची। इसकी खबर मिलते ही बदमाशों ने पुलिस वालों पर आठ राउंड फायर किए, जिसकी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी पांच राउंड फायर किए। इस फायरिंग में दो पुलिसकर्मियों को गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट होने से दोनों बच गए। हालांकि, इस दौरान पुलिस ने एक इनामी बदमाश अकबर उर्फ दानिश को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी बदमाश मौके से फरार हो गया। बता दें कि अकबर पर 25 हजार का इनाम दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने रखा हुआ था. ज्ञात हो कुछ दिन पहले दिल्ली के प्रह्लादपुर इलाके में अकबर द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई थी। इस वारदात के बाद से ही पुलिस उसको तलाश रही थी।