इंदौर । इंदौर के नवलखा क्षेत्र में स्थित कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में रविवार शाम को एक बाघिन अचानक पिंजरे से बाहर निकल गई। इसके बाद बड़ी संख्या में दर्शकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। करीब दो घंटे बाद बाघिन को रेस्क्यू कर पकड़ा लिया।
जानकारी के अनुसार रविवार की शाम को लगभग पांच बजे बाघिन अचानक पिंजरे से बाहर निकल गई, उस समय चिड़ियाघर में बड़ी संख्या में सैलानी मौजूद थे। बाघिन के हमले में पांच लोग घायल हो गए। वहीं, भगदड़ में गिरने से भी कई लोग घायल हुए। इसकी भनक लगते ही जू प्रबंधन ने बाघिन को तलाशना शुरू किया। इस दौरान पचास से अधिक लोग जानवरों के अस्पताल में छिप गए। बताया जा रहा है कि बाघिन पिंजरे के बाहर 50 मीटर के दायरे में ही थी। घेराबंदी कर करीब दो घंटे बाद बाघिन को पिंजरे में लाया गया।