500 व 1000 के नोट बंद होने से शेयर बाजार में भारी गिरावट
By dsp bpl On 9 Nov, 2016 At 03:38 PM | Categorized As भारत, राजधानी, व्यापार | With 0 Comments

share-market-downमुंबई। 500 व 1000 रुपए के नोटों के चलन पर मंगलवार की रात से पाबंदी लगाए जाने के बाद बुधवार की सुबह शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स में 1500 तो निफ्टी में 468 अंकों की गिरावट देखी गई। बाजार शुरु होने के बाद सेंसेक्स 1000 अंक की गिरावट पर आकर रुक गया।

गौरतलब है कि मंगलवार की रात को मोदी सरकार ने 500 व 1000 रुपए के नोटों के चलन पर रोक लगाने का ऐतिहासिक ऐलान किया। सरकार के इस अप्रत्याशित निर्णय से भारतीय घरेलू बाजारों पर इसका व्यापक असर हुआ है। दूसरी ओर कहा जा रहा है कि अमेरिका में हो रहे चुनाव के कारण भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। यहां उल्लेखनीय तथ्य यह भी है कि जहां शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं सोने के भाव में 4 हजार रुपए प्रति तोला वृद्धि हुई है। सुबह निफ्टी फ्यूचर्स सिंगापुर एक्सचेंज पर 148 अंक की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था तो भारतीय घरेलू बाजार भी रेड जोन में आ गए और सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

Leave a comment

XHTML: You can use these tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>